फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन एवं बारात घर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को भरतछपरा में 12.5 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन एवं बारात घर का लोकार्पण किया। कहा कि हमारी परम्परा में बारात अक्सर गांव के किनारे ठहराई जाती है। विद्यालय, बाग, धार्मिक अथवा सार्वजनिक स्थलों पर बारात टिकाने का कार्य अथवा सार्वजनिक समारोह आदि होते हैं। कोशिश की जा रही है कि ऐसे स्थानों पर सार्वजनिक कार्य, समारोह अथवा बारात ठिकाने के लिए जहां पर जमीन सुलभ है वहां स्थायी बंदोबस्त कर दिया जाए। इस क्रम में भोला बाबा, संतोष बाबा, नरहरि बाबा, बालक बाबा, खपड़िया बाबा, भृगु बाबा, परासिया धाम सहित दर्जन भर से अधिक स्थानों पर सामुदायिक भवन के लिए अपने सांसद निधि से पैसा दिया हूं। काफी जगह निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ जगह पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह, सुशील पांडेय, श्याम सुंदर उपाध्याय, जितेंद्र सराफ उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर लगाकर विधवा, वृद्धा और दिव्यांग शन के लिए आवेदन पत्र भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें