ऑटो पलटा, कांग्रेस नेता की मौत
सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन चौबे शुक्रवार की सुबह अपने कार्य के लिए बलिया शहर ऑटो में बैठ कर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो वैना स्थित आंख अस्पताल के सामने पहुंचा सामने अचानक कुत्ता आ गया। बचाते समय ऑटो पलट गया। इसमें पवन चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।