फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की निगाह में है भृगुनगरी : राहुल

Thu, 04 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें लखनऊ से आए प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह तथा प्रदेश सचिव त्रिशूलधारी सिंह का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में राहुल सिंह ने कहा कि सीए अखिलेश यादव की निगाह बलिया पर है। कहा कि छात्रों का संगठन जिले में मजबूत करने की जरुरत है।

कम समय में जिलाध्यक्ष बनने के बाद राना कुनाल सिंह ने जिस तरीके से टीम को मजबूत किया है वैसी टीम पूरे प्रदेश में कहीं नहीं है। प्रदेश सचिव त्रिशुलधारी सिंह ने कहा कि जनपद के अधिकांश कालेजों में छात्रसभा ने अपना अध्यक्ष जिताकर जो इतिहास बनाया है

 वह काबिले तारिफ है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही देश की एक ऐसी पार्टी है जिसके योजनाओं से उप्र में बसने वाले सभी लोगों का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


 संचालन मानसिंह सेंगर ने किया। इस दौरान दीवान सिंह, चंदन यादव, कृष्णमोहन यादव, धनजी यादव, राजेश सिंह प्रिंस, दीलिप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, राजेश रंजन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें