फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंडर-19 बालक वर्ग में आजमगढ़ ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0 से शिकस्त दी

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के ग
विज्ञापन
बलिया। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को मेजबान आजमगढ़ की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए खिताब की प्रबल दावेदार और गत वर्ष की कांस्य पदक विजेता स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0 से शिकस्त दी। आजमगढ़ की ओर से अबू माज ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बारिश ने कई बार खेल में व्यवधान डाला, बावजूद इसके मुकाबले पूरे दिन जारी रहे। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, टाउन पॉलीटेक्निक और टाउन डिग्री कॉलेज के खेल मैदानों पर अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के लीग मुकाबले देर शाम तक खेले गए।
विज्ञापन

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली ने चित्रकूट को 3-0, गोरखपुर ने अलीगढ़ को 1-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने सहारनपुर को 2-0 और वाराणसी ने अयोध्या को 3-1 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अयोध्या और लखनऊ का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। मेरठ ने मुरादाबाद को 4-0 से शिकस्त दी, जबकि प्रयागराज और गोरखपुर के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।
अंडर-14 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने अयोध्या को 5-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती ने सहारनपुर को 2-0, लखनऊ ने गोरखपुर को 1-0, देवीपाटन ने अलीगढ़ को 2-0 और अयोध्या ने कानपुर को 1-0 से पराजित किया। बस्ती ने आगरा को 2-0 से हराया। वहीं गोरखपुर ने मुरादाबाद को 5-0 और मेरठ ने देवीपाटन को 5-0 से मात दी।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद खुर्शीद, पंकज सिंह, अजीत सिंह, राजू राय, धर्मेंद्र, अबजार, इंतजार, जमाल, महरूफ, सोनू, पंकज गुप्ता, अशफाक और गयासुद्दीन ने निभाई। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव, अरविंद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सचिव दिनेश प्रसाद, शशिप्रकाश राय, अनुज सिंह, दुर्गविजय सिंह, संजय सिंह, नीतू सिंह, कनक चक्रधर, सपना चौधरी और अनामिका सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें