फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात जोड़े हुए एक दूजे के

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। लखिया बाबा सेवा संस्थान रतसर कलां के संयोजकत्व में शनिवार को बीका भगत शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर सदा के लिए एक दूजे के हो गए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए सफल दांपत्य जीवन की कामना की और उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाए। विवाह की सारी रस्में विधि विधान से पं. राजेंद्र पांडेय ने संपन्न कराते हुए वर-वधू को सफल दांपत्य जीवन की सीख दी। संस्थान द्वारा नव दंपती को शादी का प्रमाण-पत्र व गृहस्थी संबंधित उपहार देकर विदाई की। विवाह स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस के साथ थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय एवं चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। संस्थान के सचिव उमेश वर्नवाल ने सपत्नीक वर-वधू को कन्यादान कर विदा किया। विवाह कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए संस्थान की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक शिवशंकर शुभम ने अपने गायन से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें