फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल के फाइनल में हरियाणा ने बीएलडब्ल्यू को हरा खिताब जीता-

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के खेल मैदान पर खेला जा रहा था। खिताबी मुकाबला बुधवार को खेला गया जिसमें हरियाणा की टीम ने बीएलडब्ल्यू वाराणसी को 3-0 पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया तथा दो लाख रुपये का इनाम भी जीत लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पाने वाली पंजाब पुलिस को पुरस्कृत किया। मंत्री ने कहा कि गडहांचल में खेल की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे खेल के आयोजन से बच्चों को खेलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने पांच सेट के मुकाबले को बीएलडब्ल्यू वाराणसी को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। तृतीय विजेता टीम के रूप में पंजाब पुलिस को दिया गया। इस दौरान खेल मैदान पर भारी संख्या में फाइनल मैच में वॉलीबाल के खेल प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया जाता रहा। अंत में राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पाने वाली पंजाब पुलिस को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में उपेंद्र सिंह, डॉ विनोद सिंह रहे तथ संचालन नीरज राय ने किया। इस मौके पर भारतीय वालीबॉल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, सीपी यादव, प्रभात राय, अक्षय कुमार राय, निरंजन राय, सुरेन्द्र राय, सारंगधर राय, भरत राय, मनोज राय आदि रहे। क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उधर, इसी महीने के अंत में नरहीं में नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें