फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, दो की गई जान

Wed, 20 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बलिया
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर हादसे के बाद टूटी स्कार्पियो।
विज्ञापन
  नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर (लक्ष्मणपुर) गांव के पास मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी स्कार्पियो का टायर फट गया, इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



दुबहर थाना क्षेत्र के बिंद  के छपरा गांव निवासी विजय कुमार बिंद के बेटे की बारात सोमवार को गाजीपुर  के जजपुरा गांव में गई थी। मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी स्कार्पियो लौट रही थी। वह जैसे ही नरहीं थाना क्षेत्र के  तेतारपुर (लक्ष्मणपुर) के पास पहुंची कि अचानक उसका आगे का टायर फट गया। जिससे  स्कार्पियो असंतुलित होकर पलट गई। 

घटना में सहतवार कसबा  निवासी चालक हरेराम सिंह (40), महादनपुर निवासी अखिलेश  कुमार (18), सोनू कुमार (18) और दुबहर थाना  क्षेत्र के बिंद के छपरा  निवासी सूरज कुमार (18), दशरथ प्रसाद (45), भुवर बिन्द (38), संजीत कुमार (30)  गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  चालक हरे राम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 इसके साथ ही घायल संजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर स्थिति में अखिलेश कुमार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें