कोर्ट के आदेश पर विकास खंड सोहांव की ग्राम पंचायत कारो के ग्राम प्रधान चुनाव की रिकाउंटिंग बुधवार को तीन साल बाद एसडीएम कोर्ट में हुई। इसमें पूर्व में निर्वाचित प्रधान संजीव उर्फ चुन्नू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम को 23 मत से फिर पराजित कर दोबारा प्रधान पद हालिस कर लिया।
बता दें कि पूर्व में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड सोहांव की कारो ग्राम पंचायत में संजीव उर्फ चुन्नू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम को 14 मत से पराजित कर प्रधान पद पर चुने गए थे। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में रिकाउंटिंग के लिए वाद दाखिल किया था। इसकी सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 मई 2024 को रिकाउंटिंग का आदेश पारित किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव होने के कारण यह स्थगित रहा। बुधवार को एसडीएम कोर्ट में रिकाउंटिंग एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा की मौजूदगी में की गई। इसमें संजीव उर्फ चुन्नू को 656 मत तथा उमाशंकर राम को 633 मत प्राप्त हुए।