फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ठेकेदार पर सड़क खोदने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर नल योजना के तहत नगर पंचायत में हो रहे कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपाजनों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। जांच की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख है कि सप्तऋषि द्वार से मुख्य मार्ग तक जो इंडियन बैंक होते हुए बड़ी बजार को जाता है। इसको पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने खोद दिया। लेकिन समतल नहीं किया। यही हाल अन्य सड़कों की है। ज्ञापन देने वालों में मूनजी गोड़, गोपाल गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा, अजय यादव, राजेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी, रविंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें