फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के सम्मान में बलिया हुआ नतमस्तक

Fri, 04 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आफिसर क्लब में रोटरी क्लब इलीट के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें डा. ब्रजभूषण श्रीवास्तव,डा. रमाकांत त्रिपाठी, डा. दयालानंद राय, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. शशि प्रकाश ङ्क्षसह, डा. विश्वप्रकाश मिश्र, दुष्यंत ङ्क्षसह, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिंह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डा. ओमकार लाल, ने कहा कि जो अपने छात्रों को पहचाने वहीं असली गुरु हैं। इस मौके पर डा. शशिप्रकाश सिंह की दो पुस्तकें इंसाइक्लोपीडिया आफ वाइरल डिजीज इन प्लांट तथा इंसाइक्लोपीडिया डिजीज आफ वेजिटेवल कार्प का विमोचन रोटेरियर राकेश श्रीवास्तव तथा सचिव डा. नरेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रशांत दूबे, संजय सिंह, जीके सिन्हा, संतोष पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, शिवप्रकाश पांडेय, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बलजीत सिंह तथा संचालन ओमकार लाल ने किया।

बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने समाज व राष्ट्र की विकास के लिए शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य डा. जेआर मिंश्र, प्रबंधक केके मिश्र, सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्र, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर स्व. केशव प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक इंद्रप्रताप सिंह ने गुरू की महिमा का बखान किया। बांके बहादुर सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक ओमप्रकाश ने डा. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डीएवी इंटर कालेज में प्रबंधक अनूप हेमकर ने गुरू-शिष्य का परंपरा की विस्तार से चर्चा की।

श्यामसुंदरी बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. शैलजा राय ने डा. राधाकृ  की चर्चा की। नवजीवन इंग्लिश स्कूल, फतेहबहादुर सिंह, शिवशंकर सिंह महाविद्यालय आदि शिक्षण संस्थाओं में विविध समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें