फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Mon, 09 May 2016 12:22 AM IST
बलिया, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विवाद
विज्ञापन
 नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 में बच्चों के बीच हुए शनिवार की शाम विवाद ने रविवार को तूल पकड़ लिया। दो पक्ष के बीच ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चले। जिससे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी ने घटना की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


मामले में एक पक्ष ने तहरीर पुलिस को सौंप दिया है। वार्ड नंबर 13 निवासी रणजीत (13) पुत्र आनंद केशरी के साथ शनिवार को साईं परिवार के कुछ लड़कों के साथ कहासुनी हो गई। जिसमें रणजीत को पीट दिया गया। साईं पक्ष के मुताबिक रविवार की सुबह अंशू पुत्र शमसाद सुबह किसी काम से बाहर निकला। इसी बीच उसे केशरी परिवार के कुछ लड़कों ने उसको पीट दिया।

जिस पर दर्जनभर से अधिक लोग रणजीत के चाचा कृष्णा (36) के 13 नंबर वार्ड स्थित दूकान पर पहुंचकर उत्पात करना शुरू किया।इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे विकास (30), धनंजय (35), सत्यदेव केशरी (22) घायल हो गए।  मौके पर  पहुंचे पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार झा ने गश्त का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें