होम आइसोलेट में रह रहे मरीजों की काउंसलिंग करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना से जंग में पैरा मेडिकल स्टाफ का अहम योगदान है। कुष्ठ विभाग के कर्मचारी होम आइसोलेट मरीजों की काउंसलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग में लगे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल गारंटी योजना (आरबीएसके) की टीम के साथ रह कर वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष सिंह और अफजल अहमद के नेतृत्व में 12 टीमें काम कर रही हैं।
टीम प्रतिदिन मोहल्लावार सुबह नौ बजे से काम शुरू कर ती है। हर मरीज तक पहुंच कर लक्षण के बारे में जानकारी लेती है। अगर किसी में लक्षण दिखता है तो उस मरीज को एल-1 फैसिलिटी सेंटर में भेजने की प्रक्रिया भी यह टीम करती है। शहरी क्षेत्र में लगी एक टीम में आरबीएसके के डॉ. अभय शर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ हिमांशु सिंह व फार्मासिस्ट सतीश चंद हैं। अब तक ये टीम शहर में करीब 70 मरीजों की प्रतिदिन काउंसलिंग कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने टीम के कार्यों की सराहना की है।