बेल्थरारोड के ससनाधाम में बृहस्पतिवार को संत शिरोमणि शिवनारायण संतपति महाराज का 309वां अवतरण दिवस मनाया गया। समारोह में नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और देश के 25 प्रदेशों के हजारों भक्त और संत शामिल हुए। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के भक्त ऑनलाइन जुड़े। इस दाैरान भक्तों ने शिवनारायण महाराज की स्वरचित 301 वर्ष पुरानी गुरु अन्यास ज्ञान दीपक ग्रंथ का गायन किया। शिवनारायण पंथ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पलटन दास महाराज की मौजूदगी में विश्वगुरु अमरजीत महाराज ने समाधि स्थल पर भंडारे का आयोजन किया। शोभायात्रा निकाली गई। समारोह में विश्वगुरु अमरजीत महाराज ने कहा कि अभी 112 देशों में स्वामी के भक्त हैं। नेपाल मेयर नागेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि संतों के संदेश को जीवन में उतारने से ही मानव जीवन का कल्याण होगा। इस माैके पर मुल्की महंत लल्लन दास महाराज, डाॅ. हरिकेश सिंह, डाॅ. महेंद्र सिंह, अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह उर्फ झाबर, सचिव तेज बहादुर सिंह, प्रतीकराज सिंह, श्रीराणा प्रताप सिंह, पुजारी सुरेश सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
-