रेवती। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग ने शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिकअप वाहन सहित भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब सहित तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। 824.76 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत 13 लाख बताई गई है। दो आरोपी भागने में सफल रहे हैं। शराब को सुतली और चावल के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।
थाना रेवती पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेवती के नवका गांव तिराहा के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 पेटी में 824.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पिकअप समेत बरामद शराब की कीमत 13 लाख बताई गई। गिरफ्तार आरोपियों में रास बिहारी पुत्र बालमुनी यादव निवासी आखर थाना दुबहड़, गोलू सिंह उर्फ अमित सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी बंधुराय का टोला थाना दुबहड़, मनीष तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी देवपुर मठिया थाना रेवती शामिल हैं।
फरार आरोपियों की पहचान दिनेश तिवारी उर्फ बड़क तिवारी पुत्र श्रीरंग तिवारी निवासी देवपुर मठिया थाना रेवती और गोलू सिंह उर्फ पहलवान पुत्र अर्जुन सिंह निवासी झरकटहा थाना रेवरी के रूप में हुई है। आरोपियों से दो तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।