फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी का खुलासा न होने पर बाजार बंद करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। गांव के बुढ़वा शिव मंदिर में चोरी के पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना का अब तक खुलासा न होने पर स्थानीय लोेगों में नाराजगी है। शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक शहीद स्मारक पर हुई। सर्वसम्मत से निर्णय हुआ कि रविवार तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो सोमवार को लोग दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अप्पू सिंह व रोहित सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस की लापरवाही से चोरों का क्षेत्र में आतंक बना हुआ है। वहीं, छात्र नेता अमित सिंह ने कहा कि पिछले करीब 10 से अधिक चोरियों का पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया। पुलिस छोटी चोरियों में गंभीर हो गई होती तो आज हजारों लोगों की आस्था के मंदिर में चोरी नहीं हुई होती। सुखपुरा प्रभारी निरीक्षक सुशील दूबे ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही खुलासा होगा। गांव के दोनों मंदिरों में चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को गांव की गलियों के बारे में अच्छी जानकारी होने के कारण वे भाग गए। मंदिर पर पुलिस मुस्तैद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें