फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क की मरम्मत न हुई तो चंदे से कराएंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नगर के व्यापारियों और लोगों की बैठक रविवार को हुई। इसमें जर्जर नहर मार्ग की मरम्मत कराने पर विचार विमर्श किया गया। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि यदि इस सड़क की एक सप्ताह के अंदर मरम्मत नहीं कराई गई तो लोग चंदा एकत्रित करके काम कराएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता डॉ. उमेश चंद्र ने कहा कि बस स्टैंड चौराहे से थाने तक जाने वाला मुख्य नहर मार्ग जर्जर हो गया है। इस मार्ग से मरीज और तीमारदार अस्पताल जाते हैं। छात्र कोचिंग सेंटर जाते हैं। इस सड़क को हर घर नल जल योजना के तहत खोदकर छोड़ दिया गया है। कोहरे के समय लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने के लिए बाध्य हैं। इस सड़क की मरम्मत के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। बैठक में डॉ. चेतन सिंह, अजय वर्मा, रवि गुप्ता, शिवजी, राजेश्वर, बदरे आलम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें