फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार मिलेगा तो उत्पादन का होगा बेहतर भाव : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बलिया संसदीय क्षेत्र में विकास का आधा सफर तय हुआ है। आधा सफर तय करना बाकी है। बहुत सारे विकास कार्य आधे अधूरे हैं, कुछ अभी शुरू किए जाने हैं। उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। तभी बलिया का सर्वांगीण विकास होगा। उक्त बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को बैरिया डाक बंगला में बूथ प्रबंधन के लिए हुई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। लोकसभा बलिया के संयोजक राजीव मोहन चौधरी ने सफलता के टिप्स दिए। प्रभारी मारकंडेय शाही ने कहा कि हमारी पार्टी बंपर बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी। इस दौरान ओम शंकर पाठक, विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, नंदजी सिंह, अश्वनी ओझा, चंदन सिंह, मिथिलेश चौबे थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह और संचालन हरि कंचन सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें