बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई।व्यापारियों ने कहा कि नगरपालिका और जिला प्रशासन मंगलवार तक कूड़ा साफ नहीं कराता है तो बुधवार को दोपहर तक बाजार बंद किया जाएगा। इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो व्यापारी संगठन अगला कदम उठाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि नगर के सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने तथा कूड़े का उठान न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक नाक और मुंह पर कपड़ा रखकर आवागमन करने के लिए विवश हैं। संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ गई है। बैठक में अरविंद गांधी एडवोकेट, प्रदीप वर्मा एडवोकेट, जितेंद्र चतुर्वेदी प्रदेश, अरुण कुमार गुप्ता, घनश्याम दास जौहरी, राधेश्याम वर्मा, मंजय सिंह, अभिषेक सोनी, प्रीतम गुप्त आदि रहे।