रसड़ा में चुनावी सभा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की साइकिल पंक्चर हो गई है। क्योंकि मुख्यमंत्री के पिता मुलायम सिंह ने पहले ही साइकिल की हवा निकाल दी है। बाकी चाचा शिवपाल ने उसके अंजर पंजर सब पंक्चर कर दिए हैं। बसपा की हाथी जहां पीपल की पत्तियां खाती थी अब उसने पैसे खाकर अपनी सेहत खराब कर ही है। युवाओं को लुभाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्ती फिजिकल के आधार पर होगी और इंटरव्यू को समाप्त कर दिया जाएगा।
कस्बा के रामलीला मैदान में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का फसली बैंक लोन माफ करेगी। प्रदेश में चारों तरफ गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार का बोलबाला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाट सम्मेलन में ही अपनी खाट खड़ी कर लिए हैं और अब गठबंधन के साथ विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। प्रदेश में मेरी सरकार आई तो बंद चीनी व काटन मिल को चालू कराया जाएगा और एक हजार करोड़ रुपये का कैपिटल फंड बनाकर बेरोजगारों को जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जाएगा।
इस मौके पर राम इकबाल सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, राजधारी सिंह, भूपेंद्र सिंह, कौशलेंद्र गिरी, विजय बहादुर सिंह, विश्वामित्र पाल, दिनेश राजभर, राधेश्याम यादव, भरत सिंह, हर्ष नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, नथुनी सिंह, संदीप सिंह, डॉ प्रतिभा सिंह, अजीत भारद्वाज, प्रवीण सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह आदि थे। अध्यक्षता दिनेश राजभर व संचालन अरविंद शुक्ल ने किया।