बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर किया गया। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित किए गए थे।
शहर कोतवाली के महावीर घाट स्थित मुक्ति धाम के समीप, जमुआ नवीन परती पोखरा प्रतिमा विसर्जन किया गया। दुबहर क्षेत्र के जौहरी माता पोखरा भरसर, ओझवलिया, गायघाट, पचरुखिया (गंगा नदी के छाड़न) में प्रतिमा विसर्जित की गई। सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव के पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार थाना क्षेत्र के गांव का पोखरा, फेफना थाना क्षेत्र के सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल, टोंस नदी में विसर्जन किया गया। इसके अलावा, नरही थाना में दो, चितबड़ागांव में एक, बैरिया में तीन, हल्दी में दो, दोकटी में एक, बांसडीहरोड में तीन, सहतवार में तीन, मनियर में दो, सिकंदरपुर में चार, पकड़ी में दो, रसड़ा में एक, नगरा में एक, भीमपुरा में आठ, उभांव में दो स्थानों पर विसर्जन किया गया।