फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकर स्थित श्री रामजानकी मंदिर से शनिवार की आधी रात के बाद मूर्तियां और और चांदी का मुकुट चोरी हो गया। सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजन करने के लिए पहुंचे तो उन्हें जानकारी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोरीपाकर स्थित श्री राम जानकी मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है। 25 जनवरी 2018 को भी मंदिर में श्रीराम, जानकी माता, लक्ष्मण, राधे कृष्ण की कीमती धातु की मूर्ति चोरी हुई थी। वर्तमान में मंदिर के गर्भगृह में पांच बड़ी व पीतल की आधा दर्जन से ऊपर मूर्तियां थीं। शनिवार रात चोरों ने सिर्फ राधा रानी की बड़ी मूर्ति और राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां लक्ष्मी की छोटी मूर्तियों को चुराया है। बगल में रखी दान पेटी को या अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। इसके साथ ही चांदी के तीन मुकुट भी चोरी हुए हैं। कुछ दिनों से वाहन स्टैंड को लेकर पास के गांव से कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। ग्रामीण उसी से चोरी की घटना को जोड़कर देख रहे हैं। चार वर्ष पूर्व हुई चोरी का भी खुलासा नहीं हो पाया था। थाना प्रभारी पीएन सिंह ने बताया कि मूर्ति चोरी घटना के बारे में दबिश दी जा रही है। जैसे ही कोई गिरफ्तारी होती है तो अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें