फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निकाय चुनाव में करीब 25 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे। इनमें ग्राम पंचायत से नगर का हिस्सा बनीं छह ग्राम पंचायतों के नए वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। मतदाता सूची अभी तक नहीं पहुंची है, मगर जो युवा मतदाता सूची में अपना नाम देख रहे हैं, वे गदगद हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी संभावित दावेदार युवाओं पर डोरे डाल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका बलिया समेत 12 निकाय हैं। इनमें नगरा और रतसड़कला नगर पंचायत नवगठित हुईं हैं और पहली बार चुनाव होना है। शुक्रवार को मतदाता सूची के आंकड़े जारी हुए हैं, जिसमें इस बार इन निकायों में 37 हजार 720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पांच साल पहले की अपेक्षा इस बार 69 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। इन बढ़े मतदाताओं में करीब 25 हजार मतदाता नए हैं। यह वह हैं, जिन्होंने 18 साल की उम्र पार कर ली है या फिर किन्हीं कारणों से गांव से नगर के निवासी बन गए हैं।
नगरा की तीन और रतसड़ कला नगर पंचायत की तीन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची को लेकर जोश दिख रहा है। अधिकारियों के अनुसार मतदाता सूची तहसील से निकायों में भेजी जा रही हैं। करीब 25 हजार नए मतदाता अपना नाम देख सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची हर बूथ पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

नौ लाख तक खर्च कर सकेंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
निकाय चुनाव में जमानत राशि और व्यय सीमा की घोषणा निर्वाचन प्रशासन ने कर दी है। इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव में नौ लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि नगर पालिका के सभासद की खर्च सीमा दो लाख रुपये हैं। नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम ढाई लाख रुपये तो नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशी अधिकतम 50 हजार रुपये चुनाव प्रचार में व्यय कर सकेंगे।
अध्यक्ष पद की जमानत राशि आठ हजार रुपये
निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, इस बार नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जमानत राशि आठ हजार रुपये तय की गई है। नगर पालिका व नगर पंचायत के सभासद पद के लिए जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित की गई। इसी प्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष का नामांकन पत्र 500 रुपये, नगर पालिका के सभासद का नामांकन पत्र 200 रुपये, नगर पंचायत के अध्यक्ष का 250 रुपये और सभासद का नामांकन पत्र 100 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें