कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में मारे गए शहीदों के लिए बुधवार को वाईबीएन पब्लिक स्कूल दोपही अगरौली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला । बच्चों का जज्बा देखकर लोगों का सीना फक्र से चौड़ा हो गया।
क्षेत्र के वाईबीएन पब्लिक स्कूल दोपही अगरौली के प्रागंण में बुधवार को शहीद राजेश यादव सहित कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए सैनिकों के लिये श्रद्धांजलि सभा किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों की हुंकार भरी और देश के लिए मर मिटने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि वक्त आ गया कि ईट का जवाब पत्थर से दिया जाय। हम लोग बार्डर पर जाकर दुश्मनों को मारकर शहीदों का बदला लेंगे। बच्चों के तख्तियों पर लिखे स्लोगन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील सिंह ने बच्चों को समझाया कि आतंकी किस प्रकार विश्व के लिए खतरा है ।इस अवसर पर मुहम्मद सद्दाब खान, नीतू, राखी , रागिनी, रचना, पूनम, राकेश, अशोक, संगीता, सुशील, रिंकू, नेहा आदि ने अपना-अपना विचार प्रकट किया।
उड़ी में हमले के दौरान शहीद हुए सैनिकों को अखिल भारतीय विकास संस्कृति, साहित्य परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में आनंदनगर स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए सुदेश्वर अनाम ने कहा कि पाकिस्तान को उसी के भाषा में जवाब देने का समय आ गया है। अब समय आ गया है ईंट का जवाब पत्थर से देने का। कहा कि पाक को आतंकवादी देश घोषित करने तथा विश्व से अलग-थलग करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौके पर फतेहचंद्र बेचैन, डा. आदित्य कुमार, अर्जुन प्रेमी, रमेश मिश्र हंसमुख, आनंद कुमार, राधिका तिवारी, हाफिज मस्तान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, नंदजी नंदा आदि उपस्थित रहे।