फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन देन को लेकर एक युवक दूसरे युवक का बाइक लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित के सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व युवक को पकड़ थाने लाई
विज्ञापन

बैरिया। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी मोहम्मद साहिल व बैरिया थाना क्षेत्र के डोमनटोला निवासी नवीन सिंह से 5000 रुपया कर्ज लिया था। प्रत्येक महीने ब्याज के एवज में 400 रुपया साहिल नवीन सिंह को देता था। शनिवार को साहिल अपने भतीजे अनवर अली के साथ सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण के लिए गया था। वही पर नवीन भी पहुंच गया, जहां दोनों के बीच पैसे को लेकर कहासुनी होने लगी।फिर दोनों में तय हुआ कि तहसील में चलकर रुपये सरखत बन जाय। इसके बाद दोनों लोग तहसील पहुंचे सरखत बनाने के लिए 100 रुपए का स्टाम्प पेपर भी खरीदा गया। लेकिन धनराशि को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। साहिल 5000 रुपये का सरखत बनाना चाह रहा था, जबकि नवीन 10 हजार रुपये का सरखत बनाने को कह रहा था। जब साहिल ने सरखत नहीं बनाया तो दोनों में हाथापाई होने लगी। नवीन साहिल की बाइक लेकर अपने घर चला गया। साहिल ने बैरिया थाना जाकर पूरी बात एसएचओ को बताई। एसएचओ के निर्देश पर उप निरीक्षक सूर्यपाल को डोमनटोला भेजा, जहां से बाइक कब्जे में लेकर नवीन सिंह को पुलिस थाने ले आयी। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे, मामला लेन देन का है लूट का नही।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें