नवानगर। सिकंदरपुर कठौड़ा मार्ग पर लीलकर मोड़ के समीप अचानक जानवर के सामने आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर को पंकज कनौजिया 30 पुत्र दिनेश कनौजिया निवासी ग्राम जमुई अपने गांव से किसी कार्यवश सहतवार जा रहा था। जैसे ही लीलकर मोड़ के समीप पहुंचा कि अचानक उसके बाइक के सामने जानवर के आ जाने से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।