फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैन ने दी दुनिया के तमाम रिश्तों की कुर्बानी

Wed, 15 Nov 2017 10:52 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर में जुलूस के दौरान मातम मनाते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : ballia
विज्ञापन
विशुनीपुर स्थित स्व. मुनीर हसन जैदी के इमामबाड़ा से जुलूसे चेहल्लूम निकाला गया। इस दौरान अजादारों ने जंजीरी मातम कर शहीदाने कर्बला का खिराजे अकीदत पेश की। इसे पूर्व हुई मजलिस में कर्बला के बयान सुनकर अजादार रो पड़े।  जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंचा। जहां अंजुमन हाशिमिया के संयोजन में अंजुमन गुलामे हुसैन जलपंथपुर, आजमगढ़ और अंजुमन इमामिया कोपागंज मऊ के सदस्यों ने जंजीरी मातम और नौहाख्वानी पेश की। इसके पूर्व स्व. जैदी के इमाम पर मजलिसे अजा बरपा हुई। जिसे मौलाना अल्लामा आजिम जौवरासी ने खिताब करते हुए कहा कि दुनिया में जहां भी इंसानियत नहीं है। वहां इस्लाम हो ही नहीं सकता। क्योंकि कर्बला में पैगंबरे इस्लाम मो. मुस्तफा के नवासे इमाम हुसैन ने अपने कुनबे और 72 साथियों के साथ दुनिया के तमाम रिश्तों की कुर्बानी दी। जिसमें छह माह के दुधमुंहे अली असगर तक की कुर्बानी शामिल है।
विज्ञापन


मजलसि के पूर्व नायाब बलियावी ने कलाम पेश कर लोगों की आंखें नम कर दीं। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद रही। इस मौके पर आलेरजा, तहजीब हैदर, मंजर हुसैनाबादी, जैनुलआबेदीन, आसिफ जैदी, डा. साजिस जैदी, अली जैदी, हसरत, रबिश संजर, सभासद शकील अहमद, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें