बलिया। सदर कोतवाली के रामपुर उदयभान निवासी नेहा सिंह ने पति व सास ससुर पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिली शिकायत पर पति मनीष सिंह, ससुर मदन मोहन सिंह, सास इंदु सिंह पर मारपीट व स्त्री धन छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि नगरा थाना के ताड़ीबडागांव (पुरैनी) निवासी मनीष सिंह से 26 अप्रैल 2014 को शादी हुई। शादी के पूर्व ससुर की मांग के अनरूप पिता ने दान दहेज दिया। जुलाई 2018 में पति पत्नी से एक बेटी का जन्म हुआ। उसके बाद मनीष अक्सर शराब के नशे में मारपीट करने लगा। वह मायके वालों से कार की मांग करने लगा। 18 जून को कम दहेज का आरोप लगाते हुए पति, ससुर व सांस ने पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। नगरा थाना में इसकी शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया।