फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज हत्या मामले में पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में रविवार की रात विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शशि प्रकाश राय को मंगलवार को सागरपाली के खोरीपाकर स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

फेफना थाना के माल्देपुर निवासी शशि प्रकाश राय की 32 वर्षीय पत्नी प्रियंका राय का शव रविवार देर रात घर में फंदे पर लटका मिला था। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता विजय बहादुर राय की तहरीर पर फेफना पुलिस ने पति शशि प्रकाश राय समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को खोरीपाकर स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार पति को न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें