फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति-पत्नी के बीच मतभेद को दूर कर फिर से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेजुरी थाना के मासुमपुर गांव निवासी अवनीश कुमार का पत्नी दुर्गावती से मनमुटाव था। वह पत्नी की मोबाइल देखने की आदत से परेशान था। अवनीश ने गुस्से में आकर पत्नी को मायके पहुंचा दिया। पत्नी की मां ने राष्ट्रीय मानव अधिकार न्यास के कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष बबली मिश्रा के नेतृत्व में अधिकार न्यास की टीम ने मासूमपुर पहुंचकर दोनों के परिजनों को बुलाया। दोनों पक्षों की समस्या सुनने के बाद अध्यक्ष ने दुर्गावती को परिवार की खुशी के लिए मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करने व सास ससुर की सेवा करने को लेकर समझा बुझाया। दोनों के आपसी मतभेदों को दूर कर एक साथ रहने पर राजी किया। इस दौरान सचिव दीपक यादव, उपाध्यक्ष कुसुम पांडेय, सचिव रीता यादव, सावित्री देवी, माया सिंह के अलावा गांव के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें