फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी पेंशन के लिए की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन सहित 12 मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन




इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से गुहार लगाई गई थी। चेताया कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो इस लड़ाई को और व्यापक किया जाएगा। जिलामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अपने सांसद, विधायकों को तो पुरानी पेंशन दे रही है। हम कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस दे रही है, जो गलत है। इसलिए कर्मचारी समाज इसका विरोध कर रहा है। कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों के रवैये के चलते कर्मचारी संघ से कोई वार्ता नहीं हो पा रही है। इससे कर्मचारियों की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सभा को अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, चंद्रशेखर यादव, योगेंद्र पांडेय आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें