फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगी लाडलों की शादी,पशोपेश में मॉ-बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शादी-विवाह के लिए 22 अप्रैल से लग्न का सीजन शुरू हो रहा है। घरों में बेटी-बेटों की शादी के लिए महीनों से तैयारियों में जुटे परिवार के लोग अब इस ऊहापोह में है कि नाइट कर्फ्यू में शादी की रस्म कैसे अदा की जाएगी। असमंजस की स्थिति के बीच लोग नात रिश्तेदार और गिने-चुने लोगों को ही शादी का कार्ड दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नाइट कर्फ्यू लागू होने के कारण रात आठ बजे के बाद कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। शादी के लिए लग्न का समय देर रात में है। ऐसे में शादी की तैयारी में जुटे लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर बरात निकलने से लेकर द्वार पूजा लगने और शादी की सारी रस्म आठ बजे से पहले कैसे पूरी हो सकती है। शादी के लिए कार्ड तो छपवा लिए गए हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभी गिने लोगों को ही कार्ड दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी इसे लेकर कोई स्थिति स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं। अभी शादी विवाह के लिए शासन की ओर से जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसी के मुताबिक लोग शादी विवाह की रस्म पूरी कर सकेंगे। - नागेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें