फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भुगतान के बाद नहीं बनाया आवास, सोशल ऑडिट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। मनरेगा के कार्यों व पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास का हो रहा सोशल आडिट वैसे तो विभागीय कर्मियों केी लापरवाही से आधा अधूरा हो रहा है।
विज्ञापन

किसी गांव में सचिव अनुपस्थित तो कही टीए गायब रहते हैं लेकिन इस दौरान सोशल आडिट में यह भी खुलासा हुआ है कि खनवर गा़ंव में एक महिला द्वारा पीएम आवास का पूरा पैसा उतारने के बाद भी आवास पूरा नहीं किया जा सका है। इसी तरह से कमरौली में भी एक महिला ने आवास की धनराशि आहरण करने के बाद भी नीव स्तर तक ही निर्माण कराया है। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना जिला विकास अधिकारी को भेंज दी है।
विज्ञापन

टीम की मानें तो निगहुआ में टीए अनुपस्थित रहे तो कमरौली गांव में सचिव व पर्यवेक्षक गायब रहे। निगहुआ में टीए अनुपस्थित रहे। खनवर नेवादा में सचिव व टीए गायब रहे। देवलबीर ग्राम पंचायत में टीए की अनुपस्थिति रही। सोशल आडिट टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद का कहना है कि अनुपस्थिति के संबंध में सोशल आडिट टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी मिलने पर अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। आवास निर्माण में लापरवाही पर लाभार्थियों से धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें