बलिया। सदर कोतवाली के गौशाला रोड़ निवासी हरेराम पटेल ने पड़ोसी पर अपहरण कर स्टांप पर दरस्खत कराने का आरोप लगाया हैं। कोर्ट में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।
पीड़ित हरेराम ने आरोप लगाया है की तीन नवम्बर 2022 की शाम जापलिनगंज चौकी के प्रभारी पड़ोसी से हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। दो घंटे बाद दो लोग सिविल ड्रेस में बोलेरो गाड़ी लेकर आए और कहा कि दरोगा बुलाए हैं। हम पिता पुत्र पुलिसकर्मी समझकर उन लोगों के साथ गाड़ी पर बैठकर चल दिए, उपरोक्त दोनों लोग गाड़ी पुलिस चौकी पर न ले जाकर सीधे माल्देपुर की तरफ लेकर चले गए।
उन्होंने हम बाप बेटे को एक कमरे में ले जाकर दो-दो सादे स्टाम्प पर आंख की पट्टी खोलकर हस्ताक्षर बनवाएं और पुनः आंख पर पट्टी बांधकर सागरपाली रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। भाई शंकर पटेल से चल रहे मुकदमा को उठाने व मुकदमे वाली जमीन को छोड़कर कहीं अन्यन्त्र चले जाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही हैं।