फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिपरपाती गांव में आग से चार लोगों के मकानों में लगी आग

विज्ञापन
सुरेमनपुर पिपरपाती गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद जले हुए सामानों को देखते लोग।संवाद
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरेमनपुर अंतर्गत पिपरपाती गांव में मंगलवार की रात आग से चार मकानों में आग लग गई। गोविंद बारी, ज्ञानी बारी, संतोष बारी और राजू बारी के मकानों में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के अनुसार आग में करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टेलीविजन, कपड़े, बर्तन तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं जल गईं।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय कानूनगो सुशील पांडेय और लेखपाल कैसर जमाल मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। आग की इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें