फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय के घर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके चलते घर में रखा बक्सा, साड़ी-कपड़ा, कुर्सी, बर्तन, गहना, नकदी सहित जरूरी बैंक पासबुक-फिक्सड डिपोजिट सर्टिफिकेट, खेत का कगजात, घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच कमरे से आग की लपटें निकलने लगी। जब तक लोग समझ पाते तब तक कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें