घोघा। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी विजय शंकर गुप्ता की तहरीर पर कूटरचित तरीके से पैतृक डीह की जमीन को फजीं कागजात के द्वारा बैनामा करने के मामले में बांसडीह पुलिस ने पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रंभा देवी, मुमताज अंसारी, उमेश गुप्ता निवासी मैरिटार, पार्वती देवी निवासी बीबीपुर, रामरती देवी निवासी जलपाईगुड़ी खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।