बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय के गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें चार लोगों के चार रिहायशी मड़हे सहित उनमें रखे गए नकदी, आभूषण समेत घर गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
टोला शिवन राय गांव निवासी मनबोध यादव के मड़हे के उत्तर दिशा की तरफ से मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटें अचानक निकलने लगीं।जिसको देख अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते कि आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और मनबोध के मड़हे में रखा दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं को जलाकर राख कर दिया। वहीं, सटे विजय यादव की मड़हे को आग ने अपने चपेट में लेते हुए उसमें उनके बेटी व बेटे की शादी की तैयारी के रखे एक लाख तीस हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के आभूषण, शादी के सारे कपड़े,लड़की के तिलक देने के सभी सामान सहित दैनिक उपभोग की वस्तुएं जलकर राख हो गया।वही, सुदर्शन यादव का एक मड़हे में रखा दैनिक उपभोग की वस्तुएं, दो कुंतल सरसों, दो गायें झुलस कर गई है। जिनका इलाज चल रहा है ।साथ सटे दिनेश यादव का एक मड़हा में रखा दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गया। यह चारों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आग की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर करीब एक घण्टे कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया जा सका।