फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगने से लाइन में घंटों फंसे रहे वाहन

Mon, 05 Feb 2018 10:51 PM IST
ballia
विज्ञापन
सोमवार को नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों पर सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो जा रहा। जाम फंसे लोग प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

 नगर में सोमवार को नगर के प्रमुख सड़कों पर सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम को हटाने में इक्का-दुक्का जगह ही पुलिस नजर आयी। जाम लगने के कारण लोगों को सौ मीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे तक लग जा रहे। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज चौराहा, मालगोदाम चौराहा, कासिम बाजार चौराहा, जगदीशपुर तिराहा, एससी कालेज चौराहा, गड़वार मोड, मिड्ढी चौराहा आदि स्थानों पर रोजाना सुबह से ही जो जाम लगना शुरू होता है। शिवपुर दियर ब्यासी निवासी धु्रूप सिंह, राजेश यादव, अमित तिवारी, दिनेश सिंह, रितेश कुमार का कहना है कि यदि यातायात पुलिस तरीके से यातायात संचालन करे और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करे तो समस्या का समाधान निकल सकता है।

गौरतलब है कि जाम से राहत के लिए चौराहों पर यातायात प़ुलिस तथा पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। हकीकत तो यह है कि यातायात पुलिस के जवान चौराहों पर बहुत कम ही दिखाई देते हैं। वहीं पीआरडी के जवान वसूली में लगे रहते हैं।  उधर, नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणांचलों से नगर में आने वाले वाहनों को स्टैंड तथा ठहराव की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। लेकिन कुछ दिनों तक ही पूरा नगर क्षेत्र से जाम से मुक्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें