इंदरपुर। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान नरहेजी महाविद्यालय का दबदबा रहा। द्वितीय स्थान पर किसान पीजी काॅलेज रक्सा के खिलाड़ी रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयोजक डाॅ. फूलबदन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाया तथा धावकों को मशाल दी। नरहेजी महाविद्यालय के सचिव डाॅ. विजय नारायण सिंह ने अतिथियों को बैज लगा कर सम्मानित किया। 400 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अश्वनी कुमार को प्रथम, बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के पीयूष कुमार को द्वितीय व किसान पीजी कॉलेज रक्षा के आदित्य चौहान को तृतीय स्थान मिला।
400 मीटर की रेस महिला वर्ग में बाबा रामदल , सूरजमल पीजी कालेज पकवाइनार की अंशिका प्रथम, किसान पीजी काॅलेज रक्सा की रेखा यादव द्वितीय व नरहेजी पीजी काॅलेज नरहीं की मनीषा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरहीं के अशोक को प्रथम, इसी महाविद्यालय के माताचरण विंद को द्वितीय व गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अखिलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की दौड़ महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की अंतिमा यादव को प्रथम, किसान पीजी कॉलेज रक्सा की ज्योति प्रजापति को द्वितीय व इसी महाविद्यालय की संगीता चौहान को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
100 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के ललित कुमार तुवीर को पहला, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज बलिया के शिव गोविंद चौहान को दूसरा व गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अभिषेक कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर बालिका वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की काजल कुमारी को प्रथम, इसी महाविद्यालय की प्रीति को द्वितीय व बंजर पीजी कॉलेज दादर की प्रिया चौहान को तृतीय स्थान मिला।
भाला फेंक पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के सूरज कुमार अव्वल रहे, जबकि किसान पीजी कॉलेज रक्सा के अर्जुन कुमार को दूसरा स्थान हासिल हुआ। नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के जितेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की काजल को प्रथम, किसान पीजी कॉलेज रक्सा की रंजना चौहान को द्वितीय व श्री बजरंग पीजी कालेज दादर की अल्का चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने प्रथम दिन के विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में राजेश कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, बलिराम सिंह, डा. दिलीप कुमार सिंह, डा. धनंजय सिंह, डा. विवेक सिंह की भूमिका सराहनीय रही। संचालन केएम सिंह ने किया।