हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी एक युवक करीब तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसमें लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दिया था। बुधवार की सुबह पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राजा राम पुत्र रमाकांत राम को जीराबसती पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बता दे कि कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने युवक के घर 82 की कार्रवाई की थी।