फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मानदेय कम, ड्यूटी ज्यादा, स्टीयरिंग थामने को तैयार नहीं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कम मानदेय और अनियमित ड्यूटी के चलते परिवहन निगम को बसों के चालक नहीं मिल रहे हैं। दो-चार महीने की नौकरी के बाद वे डिपो से तौबा कर लेते हैं। मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन दो चालक की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है। कारण यह है कि दिन-रात सेवा देने वाले चालकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद डिपो से लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। कुल 61 बसों पर 130 चालकों की जरूरत है। वर्तमान में 90 चालक ही कार्यरत हैं। 40 चालकों की कमी डिपो को अखर रही है। मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन दो चालकों की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है। मानदेय कम होने के कारण संविदा चालक की नौकरी के प्रति युवाओं में रुचि कम हो जाती है। नियुक्ति के दो-चार महीने बाद वे नौक्री से तौबा कर लेते हैं। लंबी दूरी की बसों का संचालन तो जैसे-तैसे हो जा रहा है। मगर, लोकल रूट की बसों को अमूमन एक चक्कर ही चलाया जा रहा है। कुछ चालक ऐसे भी हैं जो दिन भर ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को घर चले जाते हैं। सुबह वे लौट आते हैं। चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।



चालक के लिए अर्हता



संविदा चालकों के लिए पांच फीट तीन इंच लंबाई होनी चाहिए। उम्र 23 वर्ष 6 माह से अधिक होना जरूरी है। दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस व योग्यता आठवीं पास रखी गई है। इन्हें प्रति किमी 1.89 रुपये की दर से भुगतान किया जाता है। महीने में 22 दिन ड्यूटी करने की अनिवार्यता रहती है। पांच हजार किमी बस चलाने पर तीन हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, पीएफ, नाइट भत्ता व 5 लाख रुपये दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। दो वर्ष तक नियमित ड्यूटी करने एवं मानक पूरा करने पर 17600 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


संविदा चालकों की भर्ती के लिए टीम का गठन किया है। यह टीम डिपो क्षेत्र में जगह-जगह शिविर के माध्यम से चालकों की भर्ती कर रही है। जल्द ही चालकों की कमी दूर कर ली जाएगी। - अजय कुमार, एआरएम, बलिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें