फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराने के लिए माननीयों को मिले 12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विधायक विकास निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की दर से सात माननीयों के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में साढ़े 10.50 करोड़ रुपया आवंटित किया है। इसके साथ ही एक एमएलसी के लिए भी 1.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि जारी होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में चुने गए जनप्रतिनिधियों को अब जनता से किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। मार्च में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद शासन ने निर्वाचित विधायकों व एमएलसी के लिए पहली बार विधायक विकास निधि का आवंटन कर दिया है। प्रत्येक माननीय के क्षेत्र के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जनपद के सात विधानसभा क्षेत्र रसड़ा, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया, बलिया और फेफना विधानसभा के लिए शासन ने 10.5 करोड़ रुपये व रविशंकर सिंह पप्पू के एक एमएलसी क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का आवंटन पहली किस्त के रूप में किया है। विधायक निधि आवंटित करते हुए शासन ने गाइडलाइन के तहत माननीयों के प्रस्ताव पर विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया है। आवंटन के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से माननीयों से प्रस्ताव मांगने की तैैयारी शुरू कर दी गई है। परियोजना निदेशक देवनंदन दुबे ने बताया कि विधायक निधि जारी हो गई है। माननीयों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्य के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी। पहली किस्त का प्रयोग करने के बाद विधायक निधि की दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें