फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स का धरना आठवें दिन भी जारी

Fri, 08 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने मे हुंकार भरते होमगार्ड के जवान।
विज्ञापन
जिले के होमगार्ड और अवैतनिक अधिकारियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान होमगार्ड्स ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर होमगार्ड छोटू यादव ने कहा कि गत दिनों एडीएम और जिला कमांडेंट के आश्वासन दिया था लेकिन आजतक ड्यूटी में बढ़ोतरी नहीं की गई।
विज्ञापन


ऐसे में क्षुब्ध होकर हम जवानों ने निर्णय लिया है कि जब तक जनपद में 60 फीसदी ड्यूटी की मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना सभा में निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई सोमवार को होमगार्ड्स कार्यालय से 10 बजे रैली निकाली जाएगी। रैली नगर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच सभा में तब्दील हो जाएगी।

धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी महासंघ के बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यदेव राम, सिंचाई महासंघ के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, लाल बिहारी वर्मा, मुन्ना यादव, अजय कुमार चौबे, सुरेंद्र सिंह, छोटू यादव, लाल बिहारी वर्मा, मुन्ना यादव आदि रहे। अध्यक्षता हर्षनारायण ठाकुर एवं संचालन राकेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें