फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को 28 दिन तक कराएं होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत कार्यालय मनियर के परिसर में सभासदों के साथ हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी मनियर मणि मंजरी राय निगरानी समिति के सदस्यों को दिशानिर्देश दिया। कहा कि प्रवासी मजदूरों की सूचना नगर पंचायत कार्यालय को दें और उन्हें 28 दिन तक होम क्वारंटीन कराएं।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि भ्रमण के दौरान क्वारंटीन रह रहे लोगों के परिवार के सदस्यों को फोन या आवाज देकर खुले स्थान पर वार्ता के लिए बुलाएं एवं होम क्वारंटीन के महत्व के बारे में बताएं। अगर कोई समस्या है तो रजिस्टर पर नोट करें। कोरोना नामक वैश्विक महामारी से बचाव के बारे में चर्चा करें और निगरानी समिति रजिस्टर को अपडेट करते रहें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोने के बारे में बताएं व सरकारी हैंडपंप पर साबुन रखें। किसी की आकस्मिक मृत्यु होने एवं होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की सूचना दें। इस मौके पर सभासद गिरजा शंकर राय, प्रभुनाथ उपाध्याय, विनय जायसवाल, धनजी प्रजापति, सभासद प्रतिनिधि जयमंगल यादव, कृष्णा, सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें