फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड और पीआरडी जवानों का धरना जारी

Fri, 05 Feb 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के होमगार्ड तथा पीआरडी जवान अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में चौथे दिन भी धरने पर  बैठे रहे। होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों की मांग है कि उन्हें नियमित अथवा कम से कम 60 फीसदी ड्यूटी दी जाए। मांग पूरा होने तक होमगार्ड और  पीआरडी जवान अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं।
विज्ञापन



इस दौरान राज्यकर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि अब आंदोलन नहीं होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को निर्णायक संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। अगर चुनाव में हम पूरी रात व दिन एक करके ड्यूटी करते हैं तो हमें अन्य दिनों में भी ड्यूटी मिलनी चाहिए।

होमगार्ड एवं  पीआरडी जवानों को पुलिसकर्मियों की भांति मानदेय दिया जाए। 60 फीसदी ड्यूटी  होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को दिया जाए।

कहा कि अगर मांगे जल्द पूर्ण  नहीं की गई तो हम निर्णायक आंदोलन छेडने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामनाथ, नागेंद्र प्रताप  श्रीवास्तव, सुशील कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, संत सिंह, विजेंद्र सिंह,  चौधरी आनंद, विष्णुदेव सिंह, रेनू शर्मा, विमला भारती, छोटू यादव, कृष्ण  गोपाल, सम्राट सिंह, कमलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें