फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1587 स्थानों पर जलेगी होलिका, 59 स्थान संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। 22 थाना क्षेत्रों में 1587 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें से 59 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में 56 स्थानों पर होलिका दहन होगा। दुबहड़ में 29, गड़वार में 125, सुखपुरा में 66, फेफना में 70, नरहीं में 58, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 112, हल्दी में 66, दोकटी में 59 स्थानों पर होलिका जलेगी। रेवती में 52, बांसडीह में 68, बांसडीहरोड में 91, सहतवार में 31, मनियर में 32, सिकंदरपुर में 98, खेजुरी में 56, पकड़ी में 70, रसड़ा में 150, नगरा में 75, भीमपुरा में 103, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इन जगहों पर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। पिछली बार कोरोना को देखते हुए विशेष एहतियात बरती गई थी। जिसकी वजह से किसी भी जगह पर कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस विभाग ने संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों की सूची मांगी है।
इनसेट...
यह है संवेदनशील होलिका दहन स्थल
बलिया। जिल में 59 स्थान संवेदनशील है। जिसमें गड़वार के सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा, अरईपुर है। इसी प्रकार फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डुमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायणपुर, फेफना, पिपरिया है। नरही थाना क्षेत्र में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला, सलेमपुर है। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडीह अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसैनाबाद, कस्बा बांसडीह, सुल्तानपुर संवेदनशील है। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी है। वहीं सिंकदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसेनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ, सिसोटार संवेदनशील स्थान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें