फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोमवार की रात 12.23 बजे होगा होलिका दहन, आठ को मनेगी होली

Sat, 04 Mar 2023 10:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। होलिका दहन छह / सात मार्च की रात 12.23 बजे से 1.35 बजे के पूर्व होगा। इस बार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में यह पर्व पड़ रहा है। यह जानकारी फेफना क्षेत्र इंद्ररपुर थम्हनपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय आचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन

दहन के समय ऊं होलिकाय नम: मंत्र का जाप करते हुए 11 परिक्रमा करें। नए अन्न की आहुतियां दें। शनिदोष से मुक्त होने के लिए काले धागे को सात बार पैर के अंगूठे से सिर तक नापकर होली में डालें। डॉ.उपाध्याय ने बताया कि भद्रा योग को शास्त्रों में अशुभ माना गया है क्योंकि भद्रा के स्वामी यमराज होते हैं।
भद्रा का योग सोमवार को दिन में 3.56 बजे से रात 4.48बजे तक रहेगा। शाम में गोधूलि बेला के समय भद्रा का प्रभाव होने से होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। बताया कि आठ मार्च को उदयकालीन तिथि रहेगी। इस तिथि में होली खेली जाएगी। स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए ये दिन शुभ रहता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। होलिका दहन को नवविवाहिता, गर्भवती महिला और इस वर्ष मां बनी महिलाओं को नहीं देखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य डॉ. उपाध्याय ने बताया कि रात के समय होलिका दहन करने के लिए शुभ समय 12:23 बजे से लेकर रात 1:25 बजे तक है। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ.उपाध्याय ने बताया कि ऊं होलिकाय नम: का जाप करते हुए रात 12:23 बजे के बाद होलिका दहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें