बलिया। जनपद में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। उसके पूर्व संध्या पर जिले में 1587 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 59 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
रसड़ा में सबसे अधिक 150 स्थानों पर होलिका जलेंगी। होलिका दहन के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली तैयारी में जुट गई है। वहीं त्योहार में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जुटे हुए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए अग्नि सचेतकों भी मुस्तैद रहेगे। लोगों को संकरी गलियों, सड़कों व बिजली के तारों के नीचे, पेट्रोल पंप, पौधे के पास होलिका दहन या अन्य ज्वलनशील समान होने पर दूसरी जगह खुले स्थान पर होलिका दहन के लिए जागरूक करेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इनकी आड़ में राजनैतिक आयोजन न हो इसपर भी ध्यान रहेंगा।