राज ललित कला अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को किया गया। बताया गया कि गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग करना बेहद लाभदायक है।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मेहता ने बताया कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत होती है उन प्रतिभाओं की पहचान कर आगे बढ़ाने की। यह कार्य गुरु ही कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि एनिमेशन, डिजाइन, बुक इलेस्ट्रेशन, पाटरी एंड सिरेमिक आदि तमाम व्यवसायिक विधा कला के क्षेत्र में है। जिसमें बैचलर और मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम हैं।
फेफनाः आरके मिशन स्कूल सागरपाली में शनिवार को बच्चों ने उत्साहपूर्वक समर डे मनाया। बच्चों ने कविता पाठ, गीत-नृत्य के माध्यम से अपने कौशल को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ, गीत व नृत्य के माध्यम से अपने कौशल की प्रदर्शित किया। बच्चों को विद्यालय में आम, तरबूज, खीरा, ककड़ी, नाशपाती, लीची आदि खाने के लिए उपलब्ध कराया गया।