बलिया। पटना-बलिया मेमू की तरह बलिया -गोरखपुर के बीच छपरा-बलिया- गोरखपुर मेमू का संचालन एक मार्च से सप्ताह में दो दिन 23 राउंड में होगा।
होली त्योहार को देखते हुए 05125 व 05126 का संचालन एक मार्च से 23 चक्कर होगा। पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि 05125 छपरा-बलिया- गोरखपुर सप्ताह में बृहस्पतिवार व रविवार को छपरा से सुबह 04.15 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा, सुरेमनपुर 4.55 बजे पहुंचेगी वहां से दल छपरा, रेवती, सहतवार से बलिया स्टेशन पर 5.45 बजे पहुंचेगी, वहां से फेफना इंदारा से बेल्थरोड स्टेशन पर 8.58 बजे पहुंचेगी, जहां से भटनी, देवरिया से गोरखपुर कैंट 10.34 बजे पहुंचेगी। वापसी 05126 गोरखपुर कैंट से सप्ताह में बृहस्पतिवार व रविवार को चलेगी। गोरखपुर कैंट से रात 4.45 बजे प्रस्थान कर इंदरा जंक्शन 7.45 बजे, फेफना 9.11 बजे, बलिया स्टेशन पर 9.30 बजे, सुरेमनपुर 10.25 बजे, छपरा स्टेशन पर रात 11.10 बजे पहुंचेगी।